फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   1.22 factory owner Million bill handed

फैक्ट्री मालिक को 1.22  करोड़ का बिल थमाया

Wed, 01 Mar 2017 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 01 Mar 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
1.22 factory owner Million bill handed
बिजली का बिल - फोटो : अमर उजाला
कन्हैया फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में बिजली चोरी का मामला
विज्ञापन

राजस्व निर्धारण कर बिजली विभाग ने भेजा नोटिस

बिजली विभाग ने शहर से सटे गांव सैधरी स्थित कन्हैया फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में पकड़ी गई बिजली चोरी के मामले में एक करोड़ 22 लाख रुपये का राजस्व निर्धारण किया है। विभाग ने फैक्ट्री मालिक से इस धनराशि की वसूली करने के लिए नोटिस भेजा है, जिसमें धनराशि को जमा करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है। वहीं फैक्ट्री में पुन: काम शुरू होने की सूचना पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सैमुअल पाल एन ने अधिशासी अभियंता को जांच करने के निर्देश दिए हैं। 
व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की शहर से सटे सैधरी गांव स्थित कन्हैया फूड प्रोडक्ट नामक फैक्ट्री में 11 जनवरी 2017 को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर सैमुअल पाल ने बिजली चोरी पकड़ी थी। इसमें गेहूं, चना आदि की पिसाई कर आटा, बेसन की पैकिंग की जाती थी। 35 हार्स पावर का बिजली कनेक्शन स्वीकृत था, जिसका पिछले कुछ समय से बिल जमा नहीं हुआ था। फैक्ट्री पर 2.25 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने के कारण तब बिजली कर्मचारी कनेक्शन काटने गए थे। जहां उन्होंने मीटर से पहले बाईपास कनेक्शन देखकर इसकी सूचना अधिकारियों को दी। इस मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ जेई मनोज पुष्कर ने सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद बिजली विभाग ने फैक्ट्री में मीटर से पहले बाईपास कनेक्शन कर बिजली चोरी करने के मामले में एक करोड़ 22 लाख रुपये राजस्व निर्धारण कर दिया है। बिजली विभाग ने इस बिल की वसूली के लिए फैक्ट्री मालिक संजय गुप्ता को नोटिस भी जारी कर दी है, जिसमें 30 दिन का समय दिया गया है। समय की मियाद खत्म होने के बाद आरसी (वसूली प्रपत्र) जारी करने की चेतावनी दी गई है, जिसमें भू राजस्व की भांति वसूली कराने की बात कही गई है। 
विज्ञापन

 
बिजली चोरी के मामले में फैक्ट्री मालिक के विरुद्ध समुचित कार्रवाई हुई है। पहले सीज किया गया था, जिसके बाद सैंपल भरे गए थे। बिजली चोरी में विभाग ने 1.22 करोड़ का राजस्व निर्धारण किया है, जिसेे 30 दिन के अंदर जमा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-सैमुअल पाल एन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed