फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

Lakhimpur Kheri News: खेत गई बालिका के साथ किशोर ने किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 05 Mar 2023 07:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
crime
फरधान। थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही नाबालिग किशोर ने गन्ने के खेत में खींच कर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घटना फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां शुक्रवार देर शाम को अपने पिता के साथ आठ वर्ष की बालिका खेत पर गई थी। वह कक्षा दो की छात्रा है। वहीं गांव के ही 16 वर्षीय नाबालिग किशोर ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर घर आई और परिजनों को आपबीती बताई। छात्रा के पिता घर पर नहीं थे। रात 9:00 बजे आने के बाद जब जानकारी हुई तो वह शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे थाना पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बालिका को मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ कुमार सैनी ने बताया बालिका के पिता की तहरीर पर पाक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका की हालत को देखते हुए उसे जिला लखीमपुर से लखनऊ में भर्ती कराया गया जहां हालत ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed