{"_id":"635c24bf9ebbd02bd2181ead","slug":"crime-lakhimpur-news-bly5021183109","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत, कई दिनों से रह रही थी मायके में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत, कई दिनों से रह रही थी मायके में
Sat, 29 Oct 2022 12:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:30 AM IST
सार
विवाहिता की तीन साल पहले शादी हुई थी। वह पिछले कई दिनों से मायके में रह रही थी। शुक्रवार सुबह नहाते समय अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के नरैना बाबा गांव के मजरा जुगनूपुर में रमेश की 21 वर्षीया विवाहिता पुत्री रेशमा की मायके में संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन
रेशमा का विवाह तीन साल पहले डिहुआ कलां निवासी इमरती चौहान के साथ हुआ था। वह पिछले कई दिनों से मायके में रह रही थी। शुक्रवार सुबह नहाते समय अज्ञात कारणों के चलते रेशमा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। रेशमा की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे धौरहरा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन
जहां पर डॉक्टर ने कुछ समय बाद उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के जहर खाने का कारण पता नहीं चल सका है, परिजन भी इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस धौरहरा ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मृतका के ससुरालवालों को भेज दी गई है। परिवारीजनों के अनुसार उसकी दो वर्ष की एक बच्ची भी है।
विज्ञापन