फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला

Mon, 20 Jun 2022 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
crime
ईसानगर। थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष ने पुत्री की दहेज की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस को तहरीर देते हुए मृतका के पिता सुरेश कुमार निवासी सेमरिया ने बताया कि उसने पुत्री पूजा देवी (24) की दो साल पहले रायपुर थाना ईसानगर के युवक से शादी कराई थी। रविवार सुबह उसका फंदे से लटकता शव मिला। बताया कि दहेज के लिये ससुराल वाले पुत्री को मारते पीटते थे और जान से मारने की धमकी दी थी। मृतका के पिता सुरेश कुमार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति हरिशंकर यादव व सास के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरविंद पांडेय ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed