फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

शराब के नशे में हुई मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत

Sun, 29 Aug 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
फरधान। फरधान थाना क्षेत्र के गांव कैमाखादर में शुक्रवार देर रात हुई मारपीट में घायल 60 वर्षीय बुजुर्ग की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटा पवन भी घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आठ बजे कैमाखादर गांव में मोहनलाल और उनका पुत्र पवन कुमार, गांव के रमेश कुमार और संदीप कुमार पुत्र कमलेश कुमार घर के बाहर बैठे थे। कुछ लोग नशे में थे। किसी बात को लेकर बहस हो गयी। रमेश ने पास में पड़े डंडे से बुजुर्ग मोहन लाल को पीट दिया। देखते देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान 60 वर्षीय मोहनलाल सर पर डंडा लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि मोहन लाल के पुत्र पवन कुमार व रमेश कुमार को मामूली चोटे लगीं। परिजन ने रात को बिना पुलिस को सूचना दिए मोहन लाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल से शनिवार सुबह लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजन ने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मोहनलाल की मौत हो गई। बेटे पवन घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज चल रहा है। जबकि दूसरे पक्ष के रमेश कुमार को भी मामूली चोट लगी हैं। मृतक मोहनलाल के पुत्र पवन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही रमेश कुमार, संदीप कुमार पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी हैं। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया दोनो पक्षों में मारपीट की वजह शराब के नशे में होना पाया गया है। पवन की तहरीर पर तीन लोगों पर गैर इरादतन हत्या करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed