फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

ग्रामीणों में हुई मारपीट, टीकाकरण बंद

Sat, 28 Aug 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
crime
सिकंद्राबाद टीकाकरण केंद्र पर लाइन लगवाता पुलिस कर्मी - फोटो : LAKHIMPUR
फरधान। सीएचसी फरधान के अंतर्गत मेगा टीकाकरण अभियान के तहत 16 जगह कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसमें सढौना और खंभौल में ग्रामीणों के बीच मारपीट होने की वजह से टीम टीकाकरण बीच में बंदकर चली गई। इसके कारण लक्ष्य के हिसाब से टीकाकरण नही हो सका।
विज्ञापन

खंभोल गांव के प्राथमिक विद्यालय में टीकाकरण के दौरान ग्रामीणों की ज्यादा भीड़ इकट्ठा हो गयी। इससे पहले टीका लगवाने के चक्कर में ग्रामीण आपस में ही भिड़ गए। टीकाकरण कर रही एएनएम श्रद्धा और सुशीला देवी ग्रामीणों को समझाती रहीं लेकिन वे नहीं माने। 300 डोज की बजाय सिर्फ 100 डोज लगाने के बाद टीम वापस आ गयी।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के सढ़ौना में भी टीकाकरण के दौरान ग्रामीण आपस में भिड़ गए। मजबूरन वहां से भी टीम मात्र 170 लोगों का टीकाकरण कर वापस आ गयी।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित बाजपेयी ने बताया सभी जगह टीकाकरण शांति से निपट गया। सढौना में विवाद होने के कारण टीम को वापस बुलाकर सीएचसी पर टीकाकरण कराया गया। कालाआम में भी विवाद हुआ था वहां पुलिस बुलाने के बाद टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टीका लगवाने उमड़ी भीड़, बुलानी पड़ी पुलिस
सिकंद्राबाद। रायपुर गांव में शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण सुबह से शुरू हुआ। टीकाकरण के लिए कई गांवों की भीड़ उमड़ने लगी। इसके चलते पुलिस बुलाना पड़ी। सैकड़ों लोग बिना टीका लगवाए वापस चले गए। रायपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कई गांवों की भीड़ उमड़ने से अव्यवस्था पैदा हो गई। इस दौरान कई बार धक्का मुक्की भी हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने लाइन लगवाई फिर भी अव्यवस्था बनी रही। कई लोग जबरदस्ती अंदर घुसकर टीका लगवाकर चले गए। भीषण गर्मी के चलते सुबह से दोपहर तक लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। रायपुर मे 800 टीका लगाने का लक्ष्य था अव्यवस्थाओं के चलते आधे लोगों को ही टीका लग सके। संवाद

ममरी। हैदराबाद थाना में लगे कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप में पुलिस की कड़ी चौकसी होने के बाद भी टीका लगवाने वालों को लेकर हंगामे जैसी स्थिति रही। सीएचसी गोला की महिला डॉक्टर रजिया की मौजूदगी में एएनएम आराधना शुक्ला ने 18 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed