फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

रहीमनगर ग्रंट पंचायत में प्रधान प्रत्याशियों के बीच विवाद

Mon, 19 Apr 2021 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
crime
गोला कोतवाली में अपना दर्द बयां करतीं सुशीला देवी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत रहीमनगर ग्रंट में दो प्रधान प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया, जिसमें कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों का चालान भेज दिया है, वहीं एक पक्ष की ओर से महिला ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रहीमनगर ग्रंट के मजरा हमीदाबाद निवासी हीरालाल की पत्नी सुशीला देवी ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि उसकी देवरानी मायावती ग्राम पंचायत से प्रधानपद की प्रत्याशी है। शनिवार रात साढ़े 10 बजे पति हीरालाल अपने समर्थकों राजेंद्र प्रसाद, शांती प्रसाद के साथ जन संपर्क कर गांव वापस जा रहे थे। गांव के बाहर भट्ठे के पास विपक्षी प्रत्याशी धूपकली के पति डालचंद अपने पुत्र सतीश, धीरज, प्रदीप और संतराम सहित कई अज्ञात साथियों के साथ लाठी, डंडे और हथियारों से लैस होकर आए और सुशीला देवी के पति और दोनों समर्थकों को घेर कर लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। तभी घटनास्थल पर जसवीर सिंह अपने पुत्र गुरुपेज सिंह के साथ कार से आए और पति हीरालाल को गंभीरावस्था में जबरन उठाकर अपनी कार में डाल ले गए। शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए तो जसवीर सिंह, गुरुपेज सिंह ने मौके से एक बाइक को रौंदते हुए भाग निकला। घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

अगले दिन जब सुशीला अपने पति की तलाश करने पहुंची तो हीरालाल कोतवाली में घायलावस्था में मिला। इधर, पुलिस ने रहीमनगर ग्राम पंचायत में हुए चुनावी विवाद को लेकर दोनों पक्षों से सतीश, संतराम और हीरालाल को जेल भेज दिया है। वहीं सुशीला देवी ने पुलिस पर तहरीर के अनुसार मुकदमा न दर्ज करने और तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि दो प्रधान प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच विवाद हुआ था। दोनों पक्षों से तीन लोगों का चालान भेज गया है, आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed