{"_id":"5fe4e73c8ebc3e3b89071574","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4313772153","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की लूट मामले में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की लूट मामले में 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। अप्रैल 2019 में बैंक मित्र से हुई लूटपाट के मामले में पुलिस ने 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।
यूपी ग्रामीण बैंक के लोनपुरवा स्थित ग्राहक सेवा केंद्र मे मौजूद बैंक मित्र से 11 अप्रैल 2019 को शाम करीब सवा तीन बजे बाइक सवार बदमाशों ने 88000 रुपये नकद व लैपटॉप और मोबाइल लूट लिए थे। दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे जबकि तीसरा आरोपी फरार था उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में चौकी इंचार्ज सिकंद्राबाद हनुमंत लाल तिवारी हमराही संत लाल चौधरी निर्देश पंवार के साथ बुधवार की शाम चेकिंग कर रहे थे मुखबिर से सूचना मिली कि सेहरुआ मोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा है जिसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस का मानवीय चेहरा
सिकन्द्राबाद। चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी ने गश्त के दौरान गोला रोड पर नाराज होकर जा रहे एक लड़के को उसके घर पहुंचाया। सचिन निवासी परसेहरा थाना मितौली ने बताया कि वह गोला में अपने ताऊ के पास रहता था वहां विवाद हो गया, जिससे वह रात में ही अपने पिता के घर जा रहा था। चौकी इंचार्ज ने बैबहा तिराहा स्थित ढाबे पर खाना खिलाया और परसेहरा ले जाकर उसके परिजन को सौंप दिया ।