{"_id":"5fda490e8ebc3e410458ab44","slug":"crime-lakhimpur-news-bly430430750","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम लगाने पर 18 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम लगाने पर 18 नामजद और 100 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकन्द्राबाद। थाना नीमगांव के कस्बा सिकन्द्राबाद मे एक दुकान के सामने खड़ा ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने पर व्यापारियों के जाम लगाने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। ट्रैक्टर मालिक ने अभी तक तहरीर नहीं दी है।
मंगलवार को ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी होने के बाद व्यापारियों के सड़क जाम कर प्रदर्शन करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने जाम लगाने के मामले में 18 नामजद और 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, ट्रैक्टर मालिक दानिश ने बताया कि चोरी की मौखिक सूचना चौकी पुलिस को दी थी, तहरीर घर वालों से विचार विमर्श कर दी जाएगी। वहीं, जाम के मामले में नामजद संगम मिश्रा ने बताया कि वह वहां से गुजर रहे थे, लेकिन व्यापारियों को देखकर रुक गए थे और उनका जाम से कोई लेना-देना नहीं है।
कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क जाम करने के मामले में ट्रैक्टर स्वामी दानिश समेत 18 नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात लोगों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है, वहीं बरामद ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया है। संवाद