फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

हादसे में छात्र की मौत के बाद बवाल का मामला: सभासद समेत चार गिरफ्तार

Sat, 05 Dec 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर में गढ़ी रोड पर हुए बवाल मामले के आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सड़क हादसे में छात्र की मौत के बाद पथराव और बस में आगजनी के मामले में गुरुवार की रात पुलिस ने अलग-अलग मोहल्ले में ताबड़तोड़ दबिश देकर गोकुलपुरी के सभासद समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है, जबकि तमाम लोग भूमिगत हो गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार की रात सदर कोतवाली के एसएसआई शिव प्रकाश पांडेय ने पुलिस बल के साथ कई घरों पर ताबतोड़ छापे मारे। इस दौरान मोहल्ला गोकुलपुरी निवासी सभासद बृजेश पाल, सलमान, सरनापुरम निवासी आशुतोष कुमार और शांतिनगर निवासी राहुल गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक (अपराध) चंद्रभान यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि अन्य चिह्नित उपद्रवियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि 27 नवंबर की सुबह लखनऊ से आई बरातियों से भरी बस लखनऊ लौट रही थी, इसी दौरान गढ़ी रोड पर बृजभवन के निकट मोहल्ला शांतिनगर निवासी स्कूटी से जा रहे 16 साल के किशोर तत्व सक्सेना की बस से कुचलकर मौत हो गई थी। जिसके बाद वहां जुटी भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने बस पर पथराव कर आग लगा दी थी। जिसमें सदर कोतवाली पुलिस ने निरीक्षक (अपराध) चंद्रभान यादव की ओर से 50 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने घटनास्थल पर बनाए गए वीडियो और वायरल वीडियो से उपद्रवियों की पहचान कर उनके फोटोग्राफ बनाए थे। जिनके आधार पर कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed