{"_id":"5fc699e18ebc3e9bf8520e79","slug":"crime-lakhimpur-news-bly428757092","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट छापने वाले दंपती समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोट छापने वाले दंपती समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल में नकली नोट व सामग्री के साथ पकड़े गए लोग। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी (नेपाल)। कंचनपुर जिला पुलिस ने नेपाली नकली नोट छापने वाले दंपती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दंपती की निशानदेही पर नोट छापने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की है।
कंचनपुर के पुलिस डीएसपी अमर बहादुर थापा ने बताया कि रविवार को नगर पालिका वार्ड नंबर 18 निवासी दीपक नाथ महेंद्रनगर बाजार पहुंचा और एक दुकान से सामान खरीदकर नकली नोट दिया। नोट देख दुकानदार को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को एक हजार के तीन नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने भीमदत्त नगर पालिका वार्ड नंबर 18 की महेंद्रनगर बाजार की गली नंबर दो में सानू धामी की दुकान पर छापा मारा। यहां पुलिस ने रीतिका और उसके पति अनुज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से जाली नोट छापने की प्रिंटर मशीन, 50 थान पेपर, अधछपे छपे नोट के कागज, नेपाली एक हजार के दो जाली नोट, लैपटॉप, विभिन्न बैंकों की चेकबुक, की बोर्ड, एटीएम कार्ड, आईएमई कार्ड, फोटो कॉपी पेपर समेत अन्य सामग्री बरामद कर कब्जे में लेली। पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद