फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

फूलबेहड़ का कुख्यात अपराधी पुलिस ने दबोचा, भेजा जेल

Sun, 29 Nov 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
फूलबेहड़ पुलिस गिरफ्त में टॉप टेन अपराधी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र में सक्रिय एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सीतापुर और लखीमपुर खीरी के कई थानों में लूट, डकैती आदि के 14 मामले दर्ज हैं। आरोपी थाना पुलिस की टॉपटेन सूची में भी शामिल था।
विज्ञापन

एसपी विजय ढुल ने बताया कि जिन अपराधियों के खिलाफ 10 से अधिक लूट, डकैती, चोरी समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं और वह सक्रिय हैं। ऐसे अपराधियों की धड़पकड़ के लिए शनिवार को अभियान चलाया गया था, जिसके तहत फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक ने इसी थाना क्षेत्र के गांव राजापुर निवासी शातिर अपराधी सद्दाम को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार सद्दाम के खिलाफ थाना मैलानी, पलिया, नीमगांव, मैगलगंज में एक-एक और थाना फूलबेहड़ में नौ और सीतापुर जिले के थाना हरगांव में एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार बदमाश थाने का हिस्ट्रीशीटर है और टॉपटेन की सूची का चौथे नंबर पर दर्ज था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

-----------------------
इनामी गैंगस्टर अकील गिरफ्तार
पसगवां। प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव सिसौरा नासिर निवासी अकील को पुलिस गैंगस्टर के मामले में तलाश रही थी। उस पर एसपी ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने अकील को मछैछा नहर पुल के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा बरामद
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने रात में गश्त के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि एसआई अनेक पाल सिंह अपने साथियों विपुल कुमार और महेंद्र यादव के साथ रात में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होने संदिग्ध दिख रहे शख्स को लाल्हनपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया, जिसने पुलिस पूछताछ में अपना नाम प्रवीण कुमार उर्फ टीटू निवासी टिकौला थाना नीमगांव बताया जो कि पुलिस अभिलेख में हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान भेज दिया है। संवाद
-
गैंगस्टर समेत तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार
धौरहरा। कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर अलग अलग जगहों से टॉप टेन सूची में शामिल एक गैंगस्टर समेत तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनका चालान भेजा है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर पाल ने बताया कि सैदुल, गैंगस्टर श्रीधर और चिरौंजी को गिरफ्तार किया गया है। चौकी इंचार्ज अवधेश यादव ने पुलिस बल के साथ दबिश देकर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया । जामा तलाशी में एक तमंचा 315 बोर और कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए तीनों आरोपी शातिर बदमाश हैं इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट समेत दर्जनों मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed