फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

दस रुपये को लेकर विवाद, बगौड़ी मारकर किया घायल

Sat, 28 Nov 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
crime
मझगईं के कंधरहिया निवासी घायल मंगरे। - फोटो : LAKHIMPUR
मझगईं। पुलिस चौकी के गांव कंधरहिया में सौदा होने के बाद 10 रुपये कम देने पर हुए विवाद में युवक ने ग्रामीण के सिर पर बगौड़ी मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पलिया में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव छोटी कंधरहिया निवासी 35 वर्षीय मंगरे मजदूरी पेशा व्यक्ति है। गुरुवार की देर शाम पड़ोसी बड़ी कंधरहिया निवासी पूरनलाल आया और अगौला का बोझ तीस रूपये में खरीद लिया। उसने घर चलकर रुपये लेने की बात कही। इस पर मंगरे उसके साथ चला गया। मंगरे ने बताया कि आरोपी युवक उसे बीस रुपये देने लगा। इस पर उसने रुपये लेने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद होने लगा। आरोप है कि गुस्साया युवक घर में रखी गन्ना काटने वाली बगौड़ी ले आया और उसके सिर पर मार दी, जिससे उसका सिर फट गया। वह खून से लथपथ होकर मौके पर गिर गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। उधर घर से भाग रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। घायल की हालत नाजुक होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। चौकी इंचार्ज उग्रसेन सिंह ने बताया कि आरोपी हमलावर पूरनलाल को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed