फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

चोरों ने घर में घुसकर नकदी समेत लाखों के जेवरात उड़ाए

Mon, 26 Oct 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
दाउदपुर में चोरी के बाद दहशत में बैठा परिवार। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। शनिवार की रात चोर गांव दौदापुर के एक घर में घुस गए। कमरों में सो रहे घर वालों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। सामान भरे कमरे का ताला तोड़कर उसमें से बक्से, एक नाली बंदूक और कारतूस उठा ले गए। सुबह गांव के बाहर खेतों में बंदूक और खाली बक्से पड़े मिले। चोर एक लाख रुपये की नकदी, करीब दस लाख के सोने-चांदी के गहने और कारतूसों से भरी पेटी चुराकर ले गए।
विज्ञापन

गांव दौदापुर निवासी रामवीर सिंह संपन्न किसान हैं। उन्होंने बताया शनिवार की रात पुत्र कल्लू सिंह, छोटू सिंह, जितेंद्र सिंह और वह अपने परिवारों के साथ अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। रात में चोर घर में घुस आए। जिन कमरों में वह लोग सो रहे थे। उनकी कुंडी बाहर से लगा दी। घर के एक कमरे में रखी अलमारी तोड़ दी। बक्से, एकनाली बंदूक, 31 कारतूस से भरी पेटी उठा ले गए। घटना की जानकारी तब हुई जब पुत्र छोटू लघुशंका के लिए उठा। कुंडी बाहर से लगी होने पर उसने आवाज लगाई और दरवाजे पीटे। आवाज सुनकर जो भी उठा और कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की तो सभी के कमरों की कुंडी बाहर से लगी थी। शोरशराबा करने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कुंडी खोलकर बाहर निकाला। तब घटना की जानकारी हुई। सुबह तलाश के दौरान गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर बक्से टूटे और खाली पड़े मिले। बंदूक भी गन्ने की सूखी पताई के ढेर पर पड़ी थी। 35 कारतूसों से भरी पेटी और बंदूक की बट में लगे छह कारतूस भी गायब थे। उन्होंने बताया कि चोर घर में रखी एक लाख की नकदी, सभी पुत्रवधुओं के करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

-नहीं बुलाई फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम
यदि किसी थाना क्षेत्र में कोई हत्या, लूट, डकैती जैसी बड़ी संगीन वारदात होती है तो नियमानुसार पुलिस येलो टेप लगाकर घटना स्थल को सुरक्षित करती। फील्ड यूनिट को बुलाकर घटना स्थल की जांच कराकर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाती, जिससे घटना का खुलासा होने पर पुलिस घटना में शामिल अपराधियों को फोरेंसिक साक्ष्य के आधार पर सजा दिलाने में कामयाब हो सके, लेकिन थाना नीमगांव पुलिस ने ऐसा नहीं किया। फोरेंसिक टीम को नहीं बुलाया और न ही कोई वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है। परिवार वालों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।
-गजेंद्र सिंह, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed