फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

लगातार बयान बदल रही है ममता: बोली-बदहवास होकर घर से निकली.. फिर क्या हुआ मुझे नहीं मालूम

Mon, 26 Oct 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
सिंगाही (लखीमपुर खीरी)। लखीमपुर शहर के संकटा देवी मंदिर से बरामद हुई ममता को थाना सिंगाही पुलिस सदर कोतवाली से लेकर शनिवार की रात सिंगाही पहुंची। एसओ ने उससे करीब दो घंटे पूछताछ की। उसने पुलिस को बताया कि जब पति के आत्महत्या की खबर मिली तो वह बदहवास हो गई और पैदल ही चल पड़ी। इसके बाद क्या हुआ। उसे नहीं मालूम। यहां बता दें कि ममता लगातार अपने बयान बदल रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार को उसने ससुरालियों को फंसाने के लिए नदीं में कूदने का नाटक करने की बात कही थी।
विज्ञापन

बता दें कि कोतवाली धौरहरा के गांव अभयपुर निवासी मनोज ने 22 अक्तूबर को अपने घर पर फंदे से लटककर जान दे दी थी। मायके में मौजूद पत्नी ममता को जब पति की मौत की खबर मिली तो वह घर से लापता हो गई थी। अगले दिन सरयू नदी के पुल की रेलिंग में उसका दुपट्टा बंधा मिला था। पास में ही एक सुसाइड नोट लिखा था। आशंका थी कि ममता ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पुलिस उसकी तलाश कर ही रही थी कि शनिवार की देर शाम सदर कोतवाली पुलिस ने ममता को संकटा देवी मंदिर से बरामद कर लिया। सूचना पर पहुंची सिंगाही पुलिस ममता को लेकर थाने आई। एसओ प्रदीप सिंह ने महिला सिपाहियों के सामने उससे पूछताछ की। ममता ने पुलिस को बताया कि जब उसको पता चला कि उसके पति ने फांसी लगा ली है तो वह बदहवास हो गई और वह पैदल निघासन की ओर चल पड़ी। पुलिस ने जब पुल की सरिया में दुपट्टा और रेलिंग में लिखने की बात पूछी तो उसने कुछ नहीं बताया और चुप्पी साध ली। ममता के पिता सर्वेश ने बताया कि बेटी पर किसी ने जादू टोना कर दिया था, जिसके चलते उसको कुछ भी याद नहीं रहता और वह अजीब हरकतें करती है। एसओ ने बताया कि ममता को उसके पिता सर्वेश के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed