फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

सदर पुलिस की सतर्कता से शिवालापुरवा में बड़ा विवाद टला

Thu, 15 Oct 2020 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime
मौके पर लगी भीड़ को खदेड़ती पुलिस। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी/महेवागंज। शहर से सटे शिवालापुरवा गांव में गुरुवार को सदर पुलिस की सक्रियता से बड़ी घटना टल गई। रास्ते को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए थे। गनीमत रही कि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाठी फटकार भीड़ को खदेड़ दिया। इससे माहौल बिगड़ने से बच गया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन

गांव सैधरी-शिवालापुरवा का मुख्य रास्ता गांव शिवालापुरवा के अंदर से होकर निकला है। इस मार्ग पर छोटे-बड़े वाहन तो निकलते ही है। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉलियां भी आती-जाती हैं। ओवरलोड वाहन निकलने से सड़क पर गढ्ढे हो गए हैं। आरोप है कि गुरुवार को गली के पास रहने वाले कई लोगों ने भारी वाहन निकलने पर खतरे की बात कह बांस बल्ली लगा दी और रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इस पर राहगीरों ने आपत्ति जताई और विरोध किया, लेकिन लोग रास्ता खोलने पर राजी नहीं हुए। इस बीच किसी ने यूपी 112 और चौकी पुलिस को खबर दी। मामला तूल पकड़ता, इससे पहले ही कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय के निर्देश पर चौकी प्रभारी संजीव कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। बाद में लोगों को समझा बुझाकर रास्ता खुलवा दिया गया। इससे राहगीरों ने राहत की सांस ली। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि गांव में रास्ते को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। मामले को शांत करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed