फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

दोमुंहा सांप की बिक्री करने वाले गैंग का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2020 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
crime
पुलिस गिरफ्त में दो मुंहें सांपों के सौदागर। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन पुलिस ने दोमुंहे सांपों की खरीद फरोख्त करने वाले अंतर जनपदीय गैंग का खुलासा कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की कार से दो दोमुंहा सांप बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में दो आरोपी प्रयागराज, दो सोनभद्र, एक मिर्जापुर और एक थाना निघासन क्षेत्र का शामिल है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी विजय ढुल ने बताया कि शनिवार की रात नौ से 12 बजे तक जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया था। अभियान के दौरान निघासन पुलिस ने ढखेरवा-निघासन मार्ग पर कसबे के निकट एक पेट्रोल पंप के पास हुंडई कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से दो दोमुंहा सांप बरामद हुए। पुलिस ने कार में सवार अमित गिरि निवासी थाना व कसबा शिवकुटी, सुनील कुमार निवासी अकबर शाहपुर थाना मेजा जिला प्रयागराज, सतीश कुमार सोनी निवासी ग्राम विहसड़ा कलां थाना जिगना जिला मिर्जापुर, मुकेश कुमार निवासी तेलन थाना पन्नूगंज, रिषू यादव निवासी गढ़वा थाना राबर्ट्सगंज जिला सोनभद्र और राजेंद्र कुमार निवासी हरनाम बोझिया थाना निघासन लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की गई है। आरोपी दोमुंहा सांपों की खरीद बिक्री करते हैं। पूछताछ के आधार पर जांच कर गैंग में शामिल अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की जाएगी। दोमुंहा सांप कहां से पकड़ा है। आरोपी उसे कहां ले जाते आदि सवाल पूछे जाने पर एसपी ने कहा कि यह विवेचना का हिस्सा है। इससे जांच प्रभावित हो सकती है। इसलिए वह इस बाबत अभी कुछ नहीं बता सकते।
विज्ञापन

-----------
इसलिए होती है दो मुंहे सांप की तस्करी
लखीमपुर खीरी। एसपी विजय ढुल ने बताया कि दोमुंहा सांप की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बहुत ज्यादा डिमांड है। जहां इसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। राजस्थान के मरूस्थीय इलाकों में बहुतायत पाए जाने वाले दोमुंहा सांप का वैज्ञानिक नाम रेड सेंड बोआ स्नेक है। बताते हैं कि दोमुंहे सांपो का इस्तेमाल तांत्रिक क्रियाओं में किया जाता है। माना जाता है कि इससे धन की कमी नहीं होती है। हालांकि इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed