{"_id":"5f4cf6748ebc3e176a7e74f1","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4180887149","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर सदर कोतवाली पुलिस ने जेल गेट चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
15 अगस्त को फिरोजा अजीज नाम की आईडी से फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। जेल गेट चौकी इंचार्ज जेपी यादव ने बताया कि वह रविवार को मोहर्रम की शांति व्यवस्था ड्यूटी में थे। इसी बीच खीरी मीडिया सेल (पुलिस) ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर इस संबंध में सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज जेल गेट की तहरीर पर फिरोजा अजीज के खिलाफ आईटी एक्ट के साथ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए पुलिस सर्विलांस सेल की भी मदद ले रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।