फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

नहीं पता लगा सिपाही की मौत का कारण, विसरा सुरक्षित

Fri, 28 Aug 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी में मृतक सिपाही के परिवार से बातचीत करतीं आईजी लक्ष्मी सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। संदिग्ध हालात में खाली पड़े प्लॉट में मिले सिपाही के शव का पुलिस ने बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। इसलिए डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित किया है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर सिपाही को अंतिम विदाई दी गई। आईजी लक्ष्मी सिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी आदि ने पुष्पचक्र अर्पित किए। बाद में शव को परिवार वालों के साथ सरकारी वाहन से गृह जनपद रवाना कर दिया गया। आईजी ने सिपाही के परिवार वालों से बातचीत की और उन्हें सांत्वना दी। बुधवार को फैजाबाद के गांव हेड कांस्टेबल राजेश यादव निवासी पिकनापूरे साहू थाना खंडासा का शव एक खाली प्लॉट में मिला था। सीओ सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। डॉक्टर ने बिसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है, जिसे विधि विज्ञान प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed