{"_id":"5f47a96c8ebc3e2a98089dce","slug":"crime-lakhimpur-news-bly417621311","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में पलटी पड़े ऑटो में मिला चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में पलटी पड़े ऑटो में मिला चालक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैरमखेड़ा। थाना मैगलगंज क्षेत्र में लिधियाई मोड़ के पास खाई में पलटी पड़े ऑटो में चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हादसे में मौत होने का शक जता रही है, जबकि परिवार वालों ने हत्या की आशंका जाहिर की है।
मैगलगंज थाना क्षेत्र में लिधियाई मोड़ पर गुरुवार की सुबह एक ऑटो लोगों ने पलटा देखा तो उसके पास पहुंचे। ऑटो में शव देख हड़कंप मच गया। लोगों ने शव होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराई। शव की शिनाख्त इसी थाना क्षेत्र के गांव बाइकुआं निवासी संतन सिंह (31) पुत्र जसवंत सिंह के रूप में हुई। मृतक के बड़े भाई सरदवन सिंह ने बताया कि संतन सिंह ऑटो चालक था। वह बुधवार को घर से ऑटो लेकर गया था। सुबह उसका शव मिला है। उन्होंने हत्या की आशंका जताई है, जबकि पुलिस हादसे में मौत होने का शक जता रही है। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।