{"_id":"5f3bfe938ebc3e3d1f2a77b4","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4166425166","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में मिला युवक का शव, पास में पड़ी थी क्षतिग्रस्त बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में मिला युवक का शव, पास में पड़ी थी क्षतिग्रस्त बाइक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। निघासन-ढखेरवा मार्ग पर कस्बे के निकट पानी भरी खाई में युवक का शव पड़ा देखे जाने से सनसनी फैल गई। पास में ही उसकी बाइक क्षतिग्रस्त पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि उसकी सड़क हादसे में मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
मंगलवार सुबह निघासन-ढखेरवा रोड किनारे उधर से निकले लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। सूचना पाकर एसआई नासिर कुरैशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त इसी थाना क्षेत्र के गांव मोहबतियाबेहड़ निवासी नीरज मौर्य (27) के रूप में हुई है। वह ढखेरवा रोड पर स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर सेल्समैन का काम करता था। सोमवार रात उसकी दस बजे से ड्यूटी थी। मृतक की पत्नी मंजू के मुताबिक नीरज ड्यूटी समय से आधा घंटा पहले बाइक लेकर घर से निकला था। उसके बाद उसकी कोई खबर नहीं मिली। मंगलवार सुबह राहगीरों ने शव देखा। पंप के कर्मचारियों ने उसकी पहचान की थी। प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि युवक की बाइक की हालत देखकर संतुलन बिगड़ने और बाइक के पेड़ से टकराने की वजह से युवक की मौत होना प्रतीत हो रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। चालक के पास हेलमेट नहीं मिला है।