फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

झोलाछाप के इलाज से बच्चे की बिगड़ी हालत, मौत

Fri, 14 Aug 2020 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
crime
गुलरिया। भीरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रूपनपुरवार के मजरा बगियाखेड़ा में एक दो वर्षीय मासूम की झोलाछाप के इलाज से हालत बिगड़ गई जिसकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पिता ने तहरीर देकर झोलाछाप चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बगियाखेड़ा निवासी बालगोविंद ने भीरा थाना में दी तहरीर में कहा है कि उनके दो वर्षीय पुत्र की चार अगस्त को तबीयत खराब हो गई। वह इलाज के लिए पड़ोस के गांव जगनपुरवा में एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज के लिए पुत्र को ले गए। तेज बुखार होने के कारण चिकित्सक ने उसे ठंडे पानी से नहलवा दिया। बुखार कम होने की बजाय बच्चे की हालत और अधिक खराब हो गई। आरोप है कि मना करने के बाद भी चिकित्सक ने बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई। हालत खराब होने पर बच्चे को ले जाकर भीरा के डॉ. बच्चू सिंह को दिखाया जिन्होंने इलाज करने से मना करते हुए लखीमपुर ले जाने को कहा। लखीमपुर में भी जवाब मिलने पर नौ अगस्त को बच्चे को लखनऊ के लिमरा अस्पताल ठाकुरगंज चौराहा में भर्ती कराया, जहां हालत में सुधार न होने पर उसकी 12 अगस्त को मौत हो गई। पिता ने तहरीर देकर झोलाछाप चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed