{"_id":"5f2c24198ebc3e3cbe1c303b","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4153408102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के लोग, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तिजनक टिप्पणी से भड़के लोग, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मोहम्मदी (लखीमपुर खीरी)। फेसबुक पर देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बाजारगंज निवासी सागर कपूर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बुधवार को मोहल्ला शुक्लापुर के मोहम्मद फैय्याज मंसूरी पुत्र बन्ने ने अपनी फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसका शमरीन बानो, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शादाब और तीन-चार अन्य लोगों ने समर्थन किया। गुरुवार को काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। पुलिस ने सागर कपूर की तहरीर पर मोहम्मद फैय्याज मंसूरी, शमरीन बानो, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद शादाब को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश भी दी, लेकिन वह नहीं मिले। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।