{"_id":"5f259d828ebc3e9f6675689b","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4148340163","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज। अवैध खनन की शिकायत के बाद पुलिस और खनन विभाग हरकत में आ गया है। शुक्रवार रात फूलबेहड़ में अधिकारियों ने खांसापुरवा लौकिहा में अवैध खनन में जुटी जेसीबी और बालू भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियों को मौके से पकड़ लिया। खनन अधिकारी ने बरामद ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी को सीज कर दिया।
श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी ने सदर तहसील क्षेेत्र में अवैध खनन की बात कह विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष को फरवरी में शिकायती पत्र दिया था। इसमें नकहा क्षेत्र में समय सीमा समाप्त होने के बाद भी डंप के नाम पर अवैध खनन का आरोप लगाया गया है। इससे अधिकारियों और अवैध खनन में जुटे लोगों में हड़कंप मचा था। फरवरी में भेजे गए शिकायती पत्र की कॉपी सोशल मीडिया में भी वायरल हो रही है। पत्र के सामने आते ही शुक्रवार रात सीओ धौरहरा अभिषेक प्रताप, प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह और खनन अधिकारी अजीत पांडेय ने फूलबेहड़ के खांसापुरवा लौकिहा में छापा मारा। मौके पर अधिकारियों को जेसीबी से बालू खनन होता मिला। पुलिस को देख खनन में जुटे लोग भाग निकले। पुलिस ने बालू भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉली और एक जेसीबी को कब्जे में ले लिया। उधर सूत्र बताते है कि शनिवार को महेवागंज, रामापुर, परसिया क्षेत्र में भी पुलिस ने बालू भरी तो दुबग्गा मार्ग पर कुछ खाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों को रोका। इससे खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। व्यवसाय में जुड़े लोग नेताओं से जुगत भिड़ाने में जुटे रहे। सदर कोतवाल अजय मिश्रा ने ट्रॉलियों को रोके जाने की कार्रवाई से इनकार किया है।
फूलबेहड़, खांसापुरवा, लौकिहा में अवैध खनन होता मिला है। मौके से बालू भरी चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां और जेसीबी पकड़ कर सीज कर दी गई है।
- अजीत कुमार पांडेय, खनन निरीक्षक