{"_id":"5f09fae98ebc3e63623bc2c4","slug":"crime-lakhimpur-news-bly412405860","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में मजदूर को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में मजदूर को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। पुलिस की चेकिंग के बीच शनिवार की सुबह हरियाणा से मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर से बदमाश मोहल्ला भूड़ में आठ हजार रुपये लूट कर भाग गया। मजदूर अपने साथी के साथ कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय डांट डपट कर भगा दिया।
खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम भनवापुर निवासी रामसेवक पुत्र सोहनलाल और अरुण पुत्र रामलखन हरियाणा के कुलटाना में रबर फैक्टरी में काम करते हैं। शनिवार की सुबह वह बस से गोला सुबह 8:30 बजे सदर चौराहा पर उतर लिए। वह लखीमपुर जाने के लिए पैदल सिनेमा चौराहे पहुंचे। जहां एक बदमाश ने उन्हें बताया कि वह कार चालक है और मिहीपुरवा (बहराइच) जा रहा है। खीरी तक का किराया तय करके पैदल ही सरोज टाकीज के पास ले जाकर दिखाया कि यह कार खड़ी है। पीड़ित मजदूरों ने बताया कि बदमाश ने कहा कि पड़ोस के मकान में एक गत्ता रखा है। उसे उठवाकर कार में रखवा लें तब लखीमपुर चलेंगे। वह मजदूर अरुण को साथ लेकर भूड़ मोहल्ले के लिए चला गया। अरुण के अनुसार भूड़ मोहल्ले में पतली गली में ले जाकर बदमाश ने उसकी पिटाई कर दी और आठ हजार रुपये नकद छीन लिए। तमंचा तानते हुए शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकला। वापस आकर अरुण ने अपने साथी रामसेवक को घटना बताई। दोनों मजदूर कोतवाली आए। पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी। डरा धमकाकर दोनों को भगा दिया।
सुबह आठ बजे वह स्वयं नगर में गश्त पर थे। दुकानें न खुलने पाएं इसकी व्यवस्था में लगे थे। नगर में लूट-छिनैती की कोई घटना नहीं हुई है। न ही कोई रिपोर्ट लिखाने आया है।
विज्ञापन
-अनिल कुमार यादव, कोतवाली निरीक्षक, गोला