{"_id":"5eff71898ebc3e42f05545a1","slug":"crime-lakhimpur-news-bly411486877","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चारपाई पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, चारपाई पर मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज। घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे सो रहे गांव ककरहा निवासी एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह शव चारपाई पर मिला। मृतक के घर वालों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव ककरहा निवासी मनोज कुमार (26) पुत्र उजागर सिंह रोज की तरह घर के बाहर पड़े छप्पर में बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद सो गया। शुक्रवार की सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो पिता उजागर सिंह उसे जगाने पहुंचे। देखा वह मृत अवस्था में पड़ा है। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पिता ने बेटे की गला दबाकर हत्या होने की आशंका जताई है। पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को हत्या की तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मनोज अविवाहित था। मां की भी कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।