{"_id":"5eb6d2258ebc3e909f68ed81","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4053141151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर के बदमाशों ने सब्जी आढ़ती से की थी लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर के बदमाशों ने सब्जी आढ़ती से की थी लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर के सब्जी आढ़ती से 60 हजार रुपये की लूट में शामिल तीन लुटेरों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस तीनों से अज्ञात जगहों पर पूछताछ कर लूटी गई रकम, बाइक और पिस्टल बरामद करने की कोशिश में जुटी है। हालांकि अभी पुलिस ने लुटेरों के पकड़े जाने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उम्मीद है कि पुलिस रविवार को घटना का खुलासा करेगी।
शहर के मोहल्ला हिदायतनगर निवासी मोहम्मद समीर उर्फ चंदू मंडी समिति स्थित सब्जी की आढ़त बंद कर 30 अप्रैल की सुबह अपने भाई के साथ घर आ रहे थे। मोहल्ला काशीनगर में प्लसर बाइक सवार तीन लुटेरों ने ओवरटेक कर बाइक रोक ली और पिस्टल लगाकर 60 हजार रुपये से भरा थैला लूट ले गए थे। घटना के खुलासे में एसपी ने सदर कोतवाली की स्पेशल टीम और स्वॉट टीम को लगाया था। सर्विलांस टीम की मदद से स्पेशल टीम ने तीनों लुटेरों को दबोच लिया है। पूछताछ अंजान जगहों पर तीनों से पूछताछ कर लूटी गई रकम, बाइक और पिस्टल बरामद करने की कोशिश में जुट गई है। तीनों लुटेरे सीतापुर के थाना हरगांव क्षेत्र के रहने वाले हैं। उम्मीद है कि पुलिस रविवार को मामले का खुलासा करेगी। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। टीमें अपना काम कर रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।