फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   New poets spread the color of their creations in the poetry festival

Lakhimpur Kheri News: काव्य उत्सव में नवोदित कवियों ने बिखेरा रचनाओं का रंग

Mon, 07 Sep 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 07 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
New poets spread the color of their creations in the poetry festival
कवि को सम्मानित करती पालिका अध्यक्ष डॉ इरा श्रीवास्तव। स्रोत: आयोजक
लखीमपुर खीरी। संस्था परिवर्तन फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित काव्य उत्सव में नवोदित कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने कहा कि श्याम किशोर बेचैन बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर कविता लेखन के माध्यम से रचनात्मक कार्यों से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पंकज वर्मा और राजकिशोर गौतम ने कहा कि श्याम किशोर बेचैन नवोदित कवियों को उचित मार्गदर्शन दे रहे हैं। इस दौरान गोला गोकर्णनाथ के चर्चित कवि रमाकांत चौधरी को साहित्यिक साधना के लिए सम्मानित किया गया। प्रशिक्षुओं शिवम पटेल, प्रज्ञा वर्मा, निधि वर्मा, दीपमाला, आराध्य चंद्रा, रोशनी शर्मा और मानसी भारती आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

साहित्यकार सुरेश सौरभ के संचालन में पवन तारा, कुलदीप समर, श्याम किशोर बेचैन, रमाकांत चौधरी, डॉ. मृदुला शुक्ला, अमन पांडेय, वेद प्रकाश वर्मा और पंकज वर्मा ने काव्य पाठ किया। अध्यक्षता डॉ. मृदुला शुक्ला ने की। संयोजन श्याम किशोर बेचैन ने किया। इस दौरान सत्य प्रकाश, रामबाबू, धर्मेंद्र कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed