{"_id":"5e8607408ebc3e76951fd088","slug":"crime-lakhimpur-news-bly4015033174","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में युवक की मौत, सड़क पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में युवक की मौत, सड़क पर मिला शव
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल से भागकर आए शहर से सटे गांव राजापुर में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मृतक होटलों पर काम करता था। कुछ दिनों से बीमार था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है।
सदर कोतवाली की पुलिस चौकी राजापुर प्रभारी अरविंद शुक्ला ने बताया कि राजापुर निवासी सोनू (40) मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से बुधवार को वह भाग आया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसे फिर भर्ती कराया। गुरुवार की दोपहर भी वह अस्पताल से भाग निकला। शाम करीब साढ़े सात बजे राजापुर में ही सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। उन्होंने बताया कि मृतक अविवाहित था और अकेला रहता था। संवाद