{"_id":"5e8480dc8ebc3e6fe831133d","slug":"crime-lakhimpur-news-bly401346192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुशीर हत्या कांड के मामले में 14 नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुशीर हत्या कांड के मामले में 14 नामजद
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव बैदा के मजरा मुड़िया खेड़ा में चाट विक्रेता के पक्ष लेने के मामले में युवक की हत्या में मृतक के पिता की तहरीर पर 14 लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा और मारपीट आदि कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मृतक के पिता इंसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र मुशीर अपने दरवाजे पर मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे खड़ा था। उसके मकान के पास खड़े फलों की चाट दुकान पर सरफराज और आफाक जबरन चाट खा रहे थे। तभी उसने उन्हें मना किया इस पर अनीस, शरीक, आसिफ, समेत 14 लोगों ने उसके घर पर धावा बोल दिया। हमलावर अपने हाथ में लाठी, डंडा, भाला, कुल्हाड़ी लिए हुए थे। इन लोगों ने उसके पुत्र मुशीर पर हमला कर दिया। उसे बचाने आए पिता इंसाद, इसलाम व नफरोज भी जख्मी हो गए। अपने प्राइवेट वाहन से सभी को सीएचसी मोहम्मदी लाया गया जहां डॉक्टरों ने मुशीर को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता इंसाद का यह भी कहना है कि हमलावरों से उसके पुत्र की पुरानी रंजिश भी चल रही थी। पुलिस ने अनीस, शरीफ, आसिम, इलियास, कासिम, अमजद, अफजल, रौनक, लाल मोहम्मद, इसलीम, आफाक, फजले, बलन्ने और सरफराज के खिलाफ बलवा और हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर संजय त्यागी कर रहे हैं।