फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 06 Feb 2020 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। शहर निवासी एक महिला ने घर के अंदर दुपट्टे का फंदा गले में डाल लिया और कमरे के कुंडे से लटकर आत्महत्या कर ली, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया है। घर वालों का कहना है कि महिला काफी समय से बीमार थी। इस वजह से आत्महत्या की है।
विज्ञापन

मोहल्ला गोटैय्या बाग निवासी राधेश्याम ने बताया कि उनकी पत्नी नीलम उर्फ गुड्डी (39) दो साल से बीमार थीं। उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार की शाम पत्नी ने दवा खाई। सभी को खाना खिलाया। खाना खाने के बाद बच्चे दूसरी मंजिल पर पढ़ाई करने चले गए। वह भी बच्चों के पास चला गया। इसी बीच मौका पाकर निचले तल के कमरे पर नीलम ने दुपट्टे का फंदा गले में कस लिया और कुंडे से लट कर जान दे दी। कुछ देर बाद जब वह नीचे आया तो देखा की नीलम का शव कमरे में लटक रहा था। यह देख घर में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस चौकी संकटा देवी प्रभारी संतोष राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव नीचे उतरवाकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed