फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

दिल्ली के व्यापारी के ऑफिस से चुराई गई थी नकदी, नेपाल में मिले 65 लाख

Wed, 15 Jan 2020 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 12:55 AM IST
विज्ञापन
crime
- एक नेपाली महिला समेत तीन को स्थानीय पुलिस ने उठाया, डेढ़ महीने पहले का मामला
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। दिल्ली के व्यापारी के ऑफिस से नकदी व जेवरात चुराने वाली नेपाली महिला समेत तीन नेपालियों को जिला कैलाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पुलिस ने करीब 65 लाख की नकदी भी बरामद की है। बाकी माल की बरामदगी के लिए उनसे पूछताछ जारी है।
भारत की राजधानी दिल्ली के रहने वाले एक व्यापारी विशेश्वर अग्रवाल के ऑफिस में करीब दो महीने पहले 20 नवंबर को चोरी हुई थी। छानबीन में सामने आया था कि उनके ही ऑफिस में काम करने वाले एक नेपाली युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक करीब एक करोड़ 40 लाख की नकदी और सोने के जेवरात चोरी हुए थे। जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई थी। पड़ताल में आरोपियों के नेपाल भाग जाने की बात सामने आने पर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास को लिखा गया था। निर्देश पर वहां कैलाली पुलिस ने छानबीन शुरू की थी। कैलाली के डीएसपी दक्ष कुमार ने बताया कि धनगढ़ी से 30 किमी दूर गौरीगंगा के वार्ड दो निवासी बिंदा थापा को पूछताछ के लिए उठाया था। फिर बाजुरा बुढ़ीगंगा वार्ड एक के जय सिंह और उसकी पत्नी मना कुमारी को हिरासत में लिया। आरोपियों की निशानदेही पर बिंदा के घर में छिपाए गए 65 लाख रुपये बरामद कर लिए। बताया कि रुपये चारपाई के नीचे गड्ढा खोदकर एक बक्से में छिपाकर रखे थे। अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


सीमा पुलिस के लापरवाही वन रही वजह
भारतीय महानगरों से चोरी कर आरोपी आसानी से नेपाल व अन्य पड़ोसी देशों में जाकर छिप जाते है। ऐसा नहीं कि वह यह सब अपने ही दम पर करते हैं, बल्कि सीमा पुलिस और कुछ प्रभावशाली लोगों का भी इसमें हाथ होता है। लापरवाही के चलते बार्डर पर सख्ती से चेकिंग न होने से आरोपी आसानी से इधर-उधर आते-जाते रहते हैं। चोरी-तस्करी का सामान नेपाल पहुंच जाता है। इससे पूर्व भी कई शहरों से चोरी हुए माल नेपाल में मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed