{"_id":"5e0e30888ebc3e880d69c873","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3903673170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पिता ने घर बैठे कर दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, पिता ने घर बैठे कर दी शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस को देख ससुराली भाग निकले, तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज
बिजुआ। भीरा थाने के घुरहा गांव में एक विवाहिता से ससुराल में मारपीट होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे बचाकर थाने लाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि ससुराली उसे जलाकर मारने की योजना बना रहे थे। तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शाहजहांपुर में पुवायां थाने के बेहटा गांव निवासी दौलत राम ने गुरुवार को यूपी 112 पर फोन कर जानकारी दी कि उनकी बेटी काजल के साथ उसकी ससुराल भीरा थाने के घुराहा गांव में मारपीट की जा रही है। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची तो मामला ठीक निकला। पुलिस को देखते ही ससुराली भाग निकले। पुलिस काजल को उसकी मां के साथ भीरा थाने लेकर आई। थाने पहुंचे दौलतराम ने बताया कि उसने अपनी पुत्री काजल का विवाह इसी करीब आठ महीने पहले गांव के आशीष के साथ की थी। बताया कि दहेज में बाइक न मिलने पर बेटी को पीड़ित किया जाता था। कुछ दिन पहले एक पुरानी बाइक खरीद कर दी तो आशीष ने उसे बेच दिया। इसका विरोध करने पर बेटी को पीटा जा रहा था। मारपीट की सूचना पर उसकी मां बुधवार को ही उसके ससुराल पहुंच गई थी। इसका विरोध करने पर गुरुवार को उनसे भी मारपीट की गई। इसके बाद उन्होंने मजबूरन पुलिस को सूचना दी। काजल ने आरोप लगाया कि ससुराली उसे जिंदा जलाने की योजना बना रहे थे। भीरा कोतवाल प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी ससुराल वालों की तलाश में गांव पुलिस गई है।