फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

दस पर रिपोर्ट, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण

Fri, 03 Jan 2020 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
crime
जुए के विवाद में गोली चलने का मामला..
विज्ञापन

पलियाकलां। जुए में हार-जीत को लेकर दो गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग में दो युवकों के घायल होने के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार और एसपी पूनम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से भी घटना की जानकारी ली गई। गांव वालों ने उन्हें घटना स्थल पर बड़े घरानों के बिगड़ैल लोगों के जुआ खेलने की बात कही।
नगर के मोहल्ला रंगरेजान व बाजार की सीमा के बीच पड़ने वाली रोड पर जुए को लेकर हुए विवाद के बाद चली गोली के मामले में बृहस्पतिवार को डीएम, एसपी, एएसपी सहित पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पड़ोसियों से पूछताछ की। एसपी के निर्देश पर दोनो पक्षों की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मोहल्ला रंगरेजान और बाजार के बीच एक मार्ग पर बुधवार रात जुए में हार-जीत की बाजी को लेकर दो गुटों में विवाद हो गया था। इस बीच एक युवक ने फायरिंग भी कर दी थी। गोली लगने से मोहल्ला बाजार निवासी सतीश गुप्ता का बेटा संगम गुप्ता (25) और मोहल्ला पठान चमन चैराहा निवासी वकार हुसैन का बेटा जुल्फिकार उर्फ भैया (28) जख्मी हो गए थे। दोनों की सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। मामले की जांच पड़ताल करने बृहस्पतिवार सुबह एएसपी शैलेंद्र लाल ने घटनास्थल पहुंचे औस आसपास के लोगों से पूछताछ की। यहां भी जुआ को लेकर दोनों गुटों में विवाद होने की बात सामने आई। लोगों ने बताया कि घटनास्थल पर जुआ का अड्डा बना हुआ है। कई बड़े घराने के लोग यहां जुआं खेलने आते हैं। देर शाम को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम भी घटनास्थल पर पहुंचे। घर का मुआयना करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। एक पक्ष से अनीता गुप्ता पत्नी सतीश गुप्ता ने बेटे के घायल होने की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिस पर पुलिस ने मारपीट, बलवा व जानलेवा हमला करने की धाराओं में जुल्फिकार, जुनैद, अमीर खान, साजू खान, फिरोज खान निवासी मोहल्ला पठान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी तरफ से घायल जुल्फिकार के भाई साजू खान की तहरीर पर मनोज गुप्ता, चंकी, राम गुप्ता, नीरज सहित एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसपी के निर्देश पर दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी पूनम ने अलग-अलग थानों की टीमें गठित की हैं। इसमें निघासन, चंदनचौकी, गौरीफंटा व पलिया की पुलिस टीमें रात में कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। टीमें बना दी गईं है जो आरोपियों की धरपकड़ करेंगी। जल्द से जल्द सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। साथ ही जुआ खेलने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- पूनम, एसपी खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed