{"_id":"5e0b946f8ebc3e881d0f9c1f","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3901204129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने धमकाया तो कोतवाली पहुंचा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने धमकाया तो कोतवाली पहुंचा पति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। पत्नी के आत्महत्या करने की धमकी देने से पति घबरा गया। वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव भूड़ा पिपरी निवासी रामप्रकाश ने बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले हर्रैया थाना बंडा जिला शाहजहांपुर निवासी सविता से हुई थी। जिससे दो पुत्रियां हैं। उसने बताया कि पत्नी बिना बताए रिश्तेदारी में चली गई थी। वह जब घर वापस लौटी तो उसने डांट दिया। इससे गुस्साई पत्नी सविता ने उसे आत्महत्या कर फंसाने की धमकी दी। इससे उसके होश उड़ गए। उसने पत्नी के मायके वालों को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि उल्टे ही वे लोग भी उसे जेल भिजवाने की धमकी देने लगे। मंगलवार को घबराया रामप्रकाश कोतवाली पहुंचा। उसने प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मले की जांच की जा रही है। संवाद