फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

12.50 हेक्टेयर वन भूमि से हटवाया गया कब्जा

Thu, 19 Dec 2019 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क के बफर जोन की पलिया रेंज के बघौवा गांव में वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए हुए लोगों पर कार्रवाई की गई है। वन विभाग ने लगभग 12.50 हेक्टेयर अतिक्रमित वन भूमि की जुताई कराकर कब्जे में ले लिया है। वन विभाग की कार्रवाई से वन भूमि पर अवैध रूप से काबिज लोगों में अफरातफरी है।
विज्ञापन

बता दें कि दुधवा नेशनल पार्क की काफी वनभूमि पर अवैध रूप से लोगों ने कब्जा कर खेती कर रखी है। इसमें वह फसलों की बुआई करते हैं और फसलों को काटकर मुनाफा कमाते हैं। इसी के तहत पार्क के बफर जोन डीडी डॉ अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने पलिया रेंज के बघौवा वन ब्लॉक एक में जाकर अवैध रूप से काबिज लोगों पर कार्रवाई की। यहां 12.50 हेक्टेयर अतिक्रमित वनभूमि की जुताई कराकर कब्जे में लिया गया। इस भूमि पर वन विभाग अब पौधरोपण कराएगा। डीडी डॉ अनिल कुमार पटेल ने बताया कि संबंधित अतिक्रमित वन भूमि की नपत पहले ही कराई जा चुकी थी। मंगलवार दोपहर बाद वन भूमि पर बुआई की गई फसल को जेसीबी मशीन से जुतवाया। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई के दौरान रेंजर पलिया ओपी सिंह, वन दरोगा बिजेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में वनकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed