{"_id":"5dfa6cd98ebc3e881d0f90df","slug":"crime-lakhimpur-news-bly388503340","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लोगों पर छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लोगों पर छेड़छाड़ समेत कई धाराओं में रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। रुपयों को लेकर हुए विवाद में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने के मामले में एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर निवासी एक महिला का आरोप है कि एक मामले में मोहल्ले की एक महिला से विवाद हो गया। इससे गुस्साईं उक्त महिला अपनी सहेली व छह युवकों के साथ 11 दिसंबर की रात करीब पौने दस बजे उसके घर घुस आई। सभी लोग गाली-गलौज करने लगे। जब उसने विरोध किया तो सभी ने उसे पकड़ लिया। अश्लील हरकतें करने लगे। पास में मौजूद 15 वर्षीय बेटे ने जब बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे धक्का दे दिया, जिससे वह गिर गया। शोर शराबा करने पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोपियों के जाने के बाद पीड़ित महिला संकटा देवी पुलिस चौकी पहुंची और घटना की तहरीर दी। सुबह सदर कोतवाली जाकर प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र को पूरी बात बताई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर वह 16 दिसंबर को एसपी से मिली और पूरी बात बताई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 452, 323, 354, 504 व 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच निरीक्षक (अपराध) पान सिंह को सौंपी गई है।