फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

मरघट पर लगा पेड़ चोरी से काट लिया

Fri, 13 Dec 2019 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय असिया स्थित मरघट की भूमि पर लगा बबूल का पेड़ थाना और कस्बा खीरी के युवक ने चोरी से काट लिया। लेखपाल का कहना है कि पेड़ के काटे जाने से ग्राम पंचायत को तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सदर कोतवाली पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सदर तहसील की ग्राम पंचायत आधाचाट के हल्का लेखपाल वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि गांव सराय असिया स्थित मरघट की भूमि पर बबूल का पेड़ लगा था, जिसे थाना व कसबा खीरी निवासी शौकत अली ने चोरी से काट लिया। जानकारी होने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो पेड़ नहीं था। पेड़ के चोरी से काटेे जाने के कारण ग्राम पंचायत को करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोपी शौकत अली के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। निरीक्षक (अपराध) पान सिंह ने बताया कि पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक संपति को क्षति पहुंचाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed