{"_id":"5df280fa8ebc3e87ab490f86","slug":"crime-lakhimpur-news-bly387729649","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों का माल सीमा पार से ला रहे युवक को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों का माल सीमा पार से ला रहे युवक को दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों का माल एसएसबी ने किया बरामद, युवक हिरासत में
विज्ञापन
पलिया-गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर गौरीफंटा के एसएसबी ने लाखों रुपये के कपड़े, बर्तन और कॉस्मेटिक सामान के साथ एक नेपाली युवक को पकड़ा है। बरामद माल को कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया है। गौरीफंटा एसएसबी के इंचार्ज अभय कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलने पर जवानों ने पिलर संख्या 751/5 के पास गश्त बढ़ा दी।
नेपाल से लाखों का माल ला रहे एक व्यक्ति को जब सीमा पर रोका गया तो वह भागने लगा लेकिन जवानों ने घेराबंदी करते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी को दौरान उसके पास से कपड़ा, बर्तन व कॉस्मेटिक का करीब दो लाख 40 हजार रुपये का माल मिला जिसका सीजर बनाकर एसएसबी ने कस्टम पलिया के सुपुर्द कर दिया है। पकड़े गए नेपाली युवक ने अपना नाम विजय निवासी धनगढ़ी बताया है। संवाद