{"_id":"5defdb1f8ebc3e87b0705fca","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3874738145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति में लगे आम के पेड़ को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति में लगे आम के पेड़ को काटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ममरी। प्रदेश सरकार जहां एक ओर पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण अभियान चलाकर छायादार और फलदार पेड़ों को लगाने पर जोर दे रही हैं। वहीं बांकेगंज ब्लॉक की रोशन नगर सहकारी समिति में खड़ा आम का हरा पेड़ कटवा दिया गया। जिस पर संचालक सहित समस्त गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर और सहकारिता विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है।
बांकेगंज ब्लॉक की रोशन नगर समिति में आम के पेड़ को कटाकर वहां पर मिट्टी डालकर खडंजा लगवा दिया गया। समिति के संचालक प्रेमचंद वर्मा ने पूर्व अध्यक्ष रजनीश कुमार अग्निहोत्री और पूर्व संचालक सत्येंद्र कुमार अग्निहोत्री के साथ मिलकर मुख्यमंत्री जिला सहकारी बैंक के अधिकारियों और वन विभाग के सहायक अफसरों को शिकायत भेजकर आम के पेड़ कटने की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संचालकों का कहना है कि इस पेड़ के कटने से जहां मोहल्ले के लोगों को फल की दिक्कत होगी। वहीं किसानों को अपने पशु बांधने और गर्मी से राहत पाने की समस्या भी उत्पन्न हो जाएगी।
समिति पर व्यवस्था और प्रशासनिक कार्रवाई करने का अधिकार सहायक आयुक्त को है। उन्हें मामले की जानकारी दी जाएगी। इस मामले में उनके स्तर से ही कार्रवाई संभव है।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार, सचिव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी जिला सहाकरी बैंक, लखीमपुर।
समिति परिसर में पेड़ कटने की जानकारी नहीं है यदि हरा और फलदार पेड़ काटा गया है तो गलत है, जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रत्नाकर सिंह, सहायक आयुक्त, सहायक निबंधक लखीमपुर खीरी।