{"_id":"5defd9c38ebc3e87e35d3ecf","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3874707186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज। पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव पिपरा में मृतक को कब्र से निकालकर जिंदा करने का दावा कर माहौल बिगाड़ने के आरोप में हिरासत में लिए गए दो लोगों का मंगलवार को शांतिभंग में चालान भेज दिया।
शारदानगर क्षेत्र के पिपरा गांव में करीब चार साल पहले एक व्यक्ति की बीमारी से मौत हो गई थी। फूलबेहड़ क्षेत्र के एक गांव निवासी व मृतक के रिश्तेदार ने करीब पंद्रह दिन पहले घर वालों को झांसे में लेकर युवक को जिंदा करने का दावा किया था। दस दिन पहले उसने घर मे डेरा डाल दिया। कथित तौर पर उसने हजारों की नकदी और तंत्र मंत्र के लिए सामग्री मंगाई। दस दिन से तंत्र मंत्र चालू रखा। सोमवार की रात आठ बजे उसने युवक के कब्र से जिंदा निकलने की तारीख नियत कर दी। इलाके में इस बात की भनक लगते ही दोपहर से ही आसपास के गांवों के अलावा दूरदराज से भी लोग पहुंचने लगे। मौके पर काफी तादाद में लोग जमा हो गए। खबर किसी ने पुलिस को दी। आनन फानन में फूलबेहड़, शारदानगर, धौरहरा और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को लाठी फटकार कर भगाया। पुलिस को देख मौलवी भी अपने सहयोगी के साथ भाग खड़ा हुआ, पुलिस ने दौड़ाकर उनको धर दबोचा था। प्रभारी निरीक्षक फूलबेहड़ एसएन सिंह ने बताया कि आरोपी रियासत व उसके एक सहयोगी का शांति भंग में चालान भेजा गया है।