{"_id":"5dee8bc58ebc3e87c80f9cfe","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3874242118","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के चक्कर में मोहम्मदी में हंगामा, चंद घंटों में खुला छात्रा का ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण के चक्कर में मोहम्मदी में हंगामा, चंद घंटों में खुला छात्रा का ड्रामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी (लखीमपुर)। कसबे के एक इंटर कॉलेज की 17 वर्षीय छात्रा नाटकीय ढंग से रास्ते से लापता हो गई। उसकी साइकिल, बस्ता और यूनिफार्म स्कूल से दो किलोमीटर दूर केले के खेत में मिले। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मोहम्मदी, पुवायां और मोहम्मदी शाहजहांपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। लोग छात्रा के साथ अनहोनी होने की आशंका जता रहे थे। भीड़ का सारा गुस्सा पुलिस प्रशासन पर फूट रहा था। मौके पर पहुंचे एएसपी ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इधर पुलिस ने छात्रा को गोला से करीब छह घंटे बाद बरामद कर लिया। छात्रा ने यह ड्रामा क्यों किया इसका अभी खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र की एक गांव की किशोरी इंटरमीडिएट की छात्रा है। सोमवार सुबह वह कॉलेज पढ़ने आई थी। स्कूल में वह करीब 12.30 तक रही। उसके बाद साइकिल लेकर अपने गांव के लिए निकली, लेकिन वह घर नहीं पहुंची तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद मोहम्मदी, पुवायां मेन रोड से बिचपरी गांव जाने वाले मार्ग पर परिवारी जनों ने केले के खेत के किनारे उसकी साइकिल, उसका बैग और स्कूली यूनिफार्म पड़ा देखा। उसके सफेद दुपट्टे पर खून जैसे छीटें भी थी। इससे परिवार के लोग लोग सकते में आ गए। उन्होंने यूपी 112 और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इधर, छात्रा के लापता होने की सूचना पर लोग सड़क पर उतर आए। मोहम्मदी-पुवायां मार्ग पर जाम लगा दिया। एएसपी शैलेंद्र लाल भी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के समझाने बुझाने पर करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका। इस हाई प्रोफाइल ड्रामे का अंत उस समय हुआ जब गोला- हैदराबाद पुलिस ने उसे गोला से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि छात्रा ने प्रेमी के साथ मिलकर अपहरण का ड्रामा किया। वह पुलिस को भ्रमित कर उसके साथ बाहर जाने की फिराक में थी। छात्रा के मिलने की खबर पुलिस ने उसके परिवार वालों को दी। मोहम्मदी पुलिस ने छात्रा को उसके परिवार वालों को सौंप दिया है।
छात्रा एक रिश्तेदार के यहां से सकुशल मिल गई है लेकिन अभी तक कुछ बताया नहीं है उसके परिजन को बुलाकर बात की जा रही है।
-शैलेंद्र लाल,एएसपी