फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

भारतीय व नेपाली नकली नोट छापने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime
चंदनचौकी। थारू क्षेत्र के चंदनचौकी इलाके में नकली नोट छापने वाले गैंग के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जो कि मंगलपुरवा गांव के पास मोबाइल रिपेयरिंग की आड़ में नकली नोट छापने का कारोबार करता था। पुलिस को मौके से नकली नोटों के साथ ही नोट छापने वाले दो प्रिंटर व अन्य उपकरण भी बरामद हुए है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

20 नवंबर को चंदनचौकी पुलिस व एसएसबी ने चेकिंग के दौरान सारभूसी गांव के पास बाइक सवार मनोज कुमार पुत्र शंकर निवासी चंदनचौकी को पकड़ा था। जिसके पास से 500 के तीन सौ जाली भारतीय नोट बरामद हुए थे। पूछताछ के बाद मामले में छह अन्य लोगों को नामजद करते हुए विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार नकली नोट छापने वाले पूरे गैंग का सरगना बेलडांडी गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र रामदास उर्फ चर्रा था। जिसके साथ ही पुलिस अन्य की भी तलाश कर रही थी। मंगलवार को मिली सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करते हुए मंगलपुरवा गांव के पास से जितेंद्र कुमार को भी धर दबोचा। जितेंद्र मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाता था जिसकी आड़ में ही वह नकली नोटों को छापने का धंधा करता था। पुलिस ने उसकी निशानदेही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से दो नोट छापने वाले प्रिंटर, एक सीपीयू, एक मॉनिटर/एलसीडी, दो कैंची, एक लैपटॉप, दो माउस, चार पावर केबिल, एक वीजीए केबिल, दो यूएसबी केबिल, एक एडॉप्टर, 500 रुपये के चार जाली भारतीय नोट, 500 रुपये का एक जाली नेपाली नोट, एक हजार रुपये का एक जाली नेपाली नोट के साथ ही नोट को काटने का नस्तर बरामद किया। चंदनचौकी इंस्पेक्टर सियाराम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जितेंद्र ही नकली नोट छापने वाले गैंग का सरगना है, जिसने पूछताछ में और भी कई नाम कबूले हैं। जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सारभूसी गांव में होती थी जाली नोटों की छपाई
जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि जाली नोटों का धंधा पिछले साल से कर रहा था और अपनी दुकान के अलावा जब समय मिलता था तो वह अपने दोस्त राजेश पुत्र रतनलाल निवासी सारभूसी के घर पर नोटों की छपाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार आरोपी अभी भी हैं पहुंच से दूर
अब मामले में मुख्य आरोपी जितेंद्र व मनोज की गिरफ्तारी के बाद अन्य चार आरोपी पुलिस की पहुंच से अभी भी दूर है। हालांकि इंस्पेक्टर सियाराम ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें प्रयास कर रही हैं और जल्द ही उनको भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed