फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

संतोष पैलेस में मारपीट पर प्रशासन गंभीर, नोटिस जारी

Wed, 27 Nov 2019 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। शहर के बरात घर (संतोष पैलेस) में रविवार की रात रिसेप्शन में छेड़खानी के विरोध पर मारपीट और बवाल के मामले को एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है। बरात घर में सुरक्षा व्यवस्था और नियमों की अनदेखी का मामला मानते हुए एसडीएम ने बरात घर के स्वामी को नोटिस जारी की है। साथ ही बरात घर को सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, इस कारण संतोष पैलेस पर जल्द ही ताला लग सकता है।
विज्ञापन

हीरालाल धर्मशाला रेलवे क्रॉसिंग के पार स्थित संतोष पैलेस में रविवार की रात को खखरा गांव निवासी रामप्रकाश वर्मा के पुत्र राहुल का ग्राउंड फ्लोर पर रिसेप्शन चल रहा था। जबकि ऊपरी मंजिल पर छाउछ गांव के एक लड़के की बरात का कार्यक्रम था। इसी दौरान कुछ लड़कों ने ग्राउंड फ्लोर पर महिलाओं से छेड़खानी की और भद्दे कमेंट किए थे। विरोध पर छाउछ निवासी आरोपियों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से रिसेप्शन में शामिल लोगों पर हमला करके कई लोगों को घायल कर दिया था। इससे बरातघर में अफरा-तफरी मच गई थी और कई महिलाएं भी चोटिल हुईं थीं। एसडीएम सदर डॉ अरुण कुमार सिंह ने बरात घर के अंदर हुए बवाल को रोकने में बरात घर मालिक या उनके स्टाफ द्वारा कोई उपाय न किए जाने को गंभीर माना है। उन्होंने कहा कि 10 बजे के बाद भी डीजे बज रहा था। इससे झगड़े की घटना हुई। इसे भी रोकने के लिए बरात घर के मालिक और उनके स्टाफ ने कोई प्रयास नहीं किया। इसके अलावा बस्ती में बरात घर होने से आसपास गंदगी फैलाई जा रही थी, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा है। इसलिए बरात घर को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

रिसेप्शन में हुए बवाल की रिपोर्ट दर्ज
लखीमपुर खीरी। संतोष पैलेस में रिसेप्शन के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने खकरा छाउछ निवासी रामप्रकाश वर्मा की तहरीर पर शशि उर्फ चंटी व उसके 20-25 साथियों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस घटना से शिक्षक दंपती समेत नौ लोग जख्मी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात घर में सुरक्षा के इंतजाम होने चाहिए। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का मामला गंभीर है। कुप्रबंधन और अव्यवस्था वाले बरातघरों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
बरात घर में सुरक्षा व्यवस्था के कोई इंतजाम नहीं हैं और न ही नियमों का पालन किया जा रहा है। इसलिए नोटिस देकर जवाब मांगा है। साथ ही बरात घर को सीज करने की कार्रवाई की जा रही है।
- डॉ अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर
सुरक्षा व्यवस्था के लिए दो गार्ड रहते हैं। करीब 200 बरातियों की भीड़ थी। इनमें से कुछ लोगों ने मारपीट की, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी।
- रवि गुप्ता, संचालक, संतोष पैलेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed