{"_id":"5d8a56298ebc3e013662b07c","slug":"crime-lakhimpur-news-bly377536360","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर की हालत नाजुक, लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर की हालत नाजुक, लखनऊ रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर और फरार उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर बरामद स्कार्पियो सीज कर दी गई है। उधर घायल तस्कर की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई गई है।
सोमवार की शाम पशु तस्कर स्कार्पियो में तीन गोवंशीय पशु भरकर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल पुलिस टीम के साथ सोठियाना गांव के पास पहुंचे और तस्करों को घेरने की कोशिश की। पुलिस देखते ही पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी फायरिंग की। पुलिस की गोली से बरेली के थाना देवरनियां के कस्बा रिछा निवासी पशु तस्कर जुनैद घायल हो गया था। गोली उसके कमर के पास लगी थी, जबकि उसके तीन साथी पशु तस्कर भाग निकले। पुलिस घायल तस्कर को जिला अस्पताल लाई थी। हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। जहां उसका लखनऊ मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है। उसकी हालत नाजुक बताई जाती है। पुलिस ने एक स्कार्पियो, तीन गोवंशीय पशु, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ल ने बताया कि घायल पशु तस्कर जुनैद को नामजद कर तीन अज्ञात पशु तस्करों के खिलाफ जानलेवा हमला, पशुक्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर लगाई गई हैं।
नेपाल से लेकर बरेली तक तस्करी
छुट्टा घूम रहे गोवंशीय पशुओं की तस्करी नेपाल से लेकर बरेली तक हो रही है। नेपाल के मोहाना नदी से होते हुए यह गौवंशीय पशु पुलिस और एसएसबी के कुछ जवानों की मिलीभगत के चलते हो रही है। बताते हैं कि यहां के कुछ तथाकथित लोग फसल आदि चर जाने के कारण तस्करों से हाथ मिलाकर उनकी तस्करी कराने में कोई गुरेज नहीं कर रहे हैं।