फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

गन्ना समिति की जमीन में कब्जाए 56 लोगों पर एफआईआर

Tue, 24 Sep 2019 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
crime
गोला गोकर्णनाथ। कुकरा में गन्ना विकास समिति की जमीन पर काबिज 56 लोगों के खिलाफ थाना मैलानी पुलिस ने आखिरकार रिपोर्ट दर्ज कर ही ली। इससे कब्जेदारों में हड़कंप है। यह रिपोर्ट सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव की ओर से काफी समय पहले दी गई तहरीर पर दर्ज हुई है। अब पुलिस कार्रवाई के लिए तहसील के अधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

कुकरा में समिति की जमीन पर ये लोग करीब 45 वर्षों से काबिज हैं। इतने लंबे समय में समिति ने कब्जा हटाने का कोई प्रयास नहीं किया। इसके चलते वहां पक्के मकान बन गए और धीरे-धीरे पूरा गांव बस गया। अब इस जमीन पर सरकारी योजनाओं के मकान भी बन चुके हैं। खड़ंजे, नालियां, बिजली कनेक्शन भी हो चुके हैं। ऐसे में इस जमीन को खाली कराने में प्रशासन को बड़ा टकराव झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन

समिति के सचिव नंदलाल ने थाना मैलानी पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उन्होंने कहा कि ग्राम कुकरा में गन्ना विकास समिति की गाटा संख्या 3004 के रकवा 1.344 हेक्टेअर भूमि पर अवैध रूप से 56 लोगों ने कब्जा कर मकान बनवा लिए हैं। सचिव ने कब्जेदारों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर समिति की जमीन खाली कराने की मांग की थी। सचिव की तहरीर पर पुलिस ने शखावत हुसेन, तजम्मुल खां, असगर अली, इकबाल हुसेन, इब्राहिम, मजीदुल्ला, रहीस, मिश्रीलाल, बसीर अहमद, रसीद, बाबू, इरफान हुसेन, तौफीक, इबरार हुसैन, दीदार, इमामुद्दीन, गुड्डू, मुम्तियाज हुसैन, कमाल, दिलीप, रामऔतार, रामविलास, मेवालाल सहित 56 कब्जेदारों पर मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना विकास समिति के सचिव की तहरीर पर 56 कब्जेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यहां करीब 60 परिवार 40-45 वर्षों से रह रहे हैं। मुकदमा दर्ज है, अब तहसील प्रशासन और उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। -राजवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, मैलानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed