फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

कान्हा नहीं मिला उसका कंकाल

Mon, 23 Sep 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
crime
मितौली। पिछले 15 दिनों से लापता युवक का रविवार को सरायन नदी के किनारे कंकाल मिला है। मौके पर पेड़ में रस्सी का फंदा बंधा मिला है, जिसके आसपास हड्डियां बिखरी थीं। मृतक की पहचान घटनास्थल पर मिले पकड़े और चप्पल से हुई है। परिजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि थाना क्षेत्र के गांव कस्ता निवासी अजोद्धी का 20 वर्षीय पुत्र कान्हा 15 दिन पूर्व आठ सितंबर की शाम को घर से खेत देखने की बात कहकर निकला था। फिर वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने कान्हा की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अनहोनी की आशंका से परेशान घरवालों ने थाना मितौली में गुमशुदगी कराई गई थी। परिजनों का आरोप है कि उनके पड़ोसी मुन्नालाल के लड़के और कान्हा के बीच किसी बात को लेकर विवाद के बाद झगड़ा हुआ था, जिसमें मुन्नालाल की लड़की के कुछ चोटें आई थीं। इसी दौरान मुन्नालाल ने गाली गलौज करते हुए कान्हा को मार डालने की धमकी दी थी। रविवार को सरायन नदी के समीप महेश प्रसाद के गन्ने के खेत की मेड़ पर खड़े पेड़ से लटक रही रस्सी को देखकर उधर से गुजरे ग्रामीणों को शक हुआ। इसके बाद गन्ने के खेत में चारों तरफ हड्डियां फैली देखकर सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मितौली पुलिस ने परिजनों की सूचना पर हड्डियों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंकाल मिलने से लोगों में हत्या और आत्महत्या की चर्चाएं हो रही हैं। जवान बेटे की असमय मौत और शव की जगह सिर्फ कंकाल मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मृतक के खेत के पास ही मिला कंकाल
घटनास्थल पर पेड़ के नीचे की घास सूखी हुई पड़ी थी। ऐसा प्रतीत होता है कि जंगली जानवरों द्वारा शव को खाया गया है। फिलहाल परिजन अपने पड़ोसी मुन्नालाल पर अपने पुत्र को मार कर लटका देने का आरोप लगाया है। जिस खेत में हड्डियां पाई गईं, उसके पड़ोस में ही मृतक के पिता का भी खेत स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में गुमशुदगी पहले से ही दर्ज है। पीएम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
अनिल कुमार सैनी, एसओ, मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed