फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

वीडीओ की मौत के जिम्मेदार किसान नेता समेत सात पर एक और एफआईआर

Thu, 19 Sep 2019 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। वीडीओ त्रिवेंद्र कुमार आत्महत्या मामले में भाकियू (लोकतांत्रिक) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश चौहान व श्यामू शुक्ला व अन्य पांच अज्ञात लोगों पर सदर कोतवाली पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज की है। इसमें त्रिवेंद्र कुमार के पिता का कहना है कि इन अभियुक्तों ने उन्हें व उनके भाई को रास्ते में रोककर पुराने मामले में समझौता करने का दबाव बनाया। आरोप है कि इनकर करने पर उन लोगों ने त्रिवेंद्र जैसा हश्र भुगतने की धमकी दी और जाति सूचक गालियां भी दीं।
विज्ञापन

कोतवाली सदर में नौ अभियुक्तों पर वीडीओ को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पहले से ही दर्ज है। इसमें पांच अभियुक्त जेल जा चुके हैं। बाकी चार ने हाईकोर्ट से कंडीशनल स्टे ले रखा है। अब त्रिवेंद्र कुमार के पिता कोमल प्रसाद ने बुधवार को पुलिस को नई तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके परिचित श्यामजतन लखीमपुर दूरदर्शन केंद्र में कार्यरत हैं। मंगलवार को वह अपने भाई प्रभुनाथ के साथ उनसे मिलने गए थे। दूरदर्शन केंद्र से घर वापस आने के लिए जैसे ही वे सड़क पर मोड़ पर पहुंचे तो पीछे से आई सफेद रंग की कार ने उनकी बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया। पिता के अनुसार कार में सात लोग सवार थे। इनमें राकेश सिंह चौहान और श्यामू शुक्ला ने कार में ही बैठे-बैठे उनसे कहा कि वह तो पैसा खर्च करके मामला निपटा रहे हैं, लेकिन तुम्हारी (पिता की) भलाई इसी में है कि मुझसे सुलह कर लो। अगर ऐसा नहीं करोगे तो तुम्हारा भी वही हश्र होगा जो तुम्हारे बेटे का हुआ। पिता ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने सुलह करने से इनकार किया तो कार में सवार अभियुक्तों ने उनको जातिसूचक गालियां दीं। फिर कार तेजी से गोला की ओर चली गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान और प्रदीप शुक्ला को नामजद कर पांच अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

यह था मामला
शिवसागर कॉलोनी निवासी त्रिवेंद्र कुमार गोला में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) पद पर तैनात थे। भाकियू (लोकतांत्रिक) की गोला में पंचायत में बेइज्जत कर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल होने से अवसाद में आए वीडीओ ने चार सितंबर को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सदर कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर भाकियू (लोकतांत्रिक) प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान, प्रदीप शुक्ला उर्फ श्यामू, विकास शुक्ला, गयासुद्दीन सहित नौ अभियुक्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। दो दिन पहले भाकियू लोकतांत्रिक प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान, श्यामू शुक्ला और विकास शुक्ला ने हाईकोर्ट से स्टे ले लिया है, जबकि प्रधानपुत्र पप्पू उर्फ हरदेव को पहले ही स्टे मिल गया था। पुलिस ने तीन अभियुक्तों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया था, लेकिन स्टे मिल जाने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी फिलहाल टल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीओ के पिता की तहरीर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष समेत सात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 504, 506, एससीएसटी एक्ट तीन (1) द और तीन (ध) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। -फतेह सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed