{"_id":"5d6bfa8c8ebc3e93cf655bc1","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3745343110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मिश्र पर दर्ज होगी एफआईआर जब गबन को साबित कर देगा उधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मिश्र पर दर्ज होगी एफआईआर जब गबन को साबित कर देगा उधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। कफारा गांव में इलाहबाद बैंक की अति लघु शाखा खोलकर खुद को बैंक मैनेजर बताकर लोगों के लाखों रुपये हड़पने वाले रोहित उर्फ रोमी पर अब तक एफआईआर नहीं कराई गई है। दो महीने पहले भागे बैंक मित्र रोहित के खिलाफ खाताधारकों की शिकायत पर एसपी ने उस पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश भी दे चुके हैं। अब तो बैंक, कार्यदायी संस्था की यही उम्मीद है कि रोहित किसी तरह सबकी रकम लौटा तो किसी को कोई शिकायत नहीं रहेगी। ऐसे में गबन में कोई नहीं फंसेगा। रोहित अब तक अपने खाते से 21 खाताधारकों को सात लाख की रकम लौटा भी चुका है।
खाताधारकों ने इस मामले में रमियाबेहड़ शाखा प्रबंधक शुएब और लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) को शिकायती पत्र दिया था। इसके बाद बैंक अफसरों ने जांच में 10 लाख से अधिक की हेराफेरी का मामला पकड़ा था। एलडीएम ने कार्यदायी संस्था विजन इंडिया के अधिकारियों को रोहित पर एफआईआर दर्ज कराने को कहा। विजन इंडिया के सुपरवाइजर अरविंद मामले को एसपी के सामने ले गए। एसपी ने रोहित उर्फ रोमी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दे दिए। शाखा प्रबंधक की जब इसकी भनक लगी, तो अगस्त को मुन्नू मायादेवी राजकुमार गुड्डी रामदेवी सहित 21 खातेदारों के खातों में गबन की करीब सात लाख की रकम लौटाई। पर अब भी सैकड़ों खाताधारक ऐसे हैं, जो अपने पैसे लेने के लिए दर-दर भटक रहे हैं।
बैंक मित्र की नियुक्ति की जिम्मेदारी विजन इंडिया की है। खातेदारों का पैसा चाहे बैंक मित्र लौटाए या विजन इंडिया। हमें तो खातेदारों का पैसा चाहिए। कार्रवाई की जिम्मेदारी भी विजन इंडिया की है। -जितेंद्र श्रीवास्तव, एलडीएम