फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

चोर लुटेरे वारदात कर रफूचक्कर, पुलिस नहीं पा सकी इनसे पार

Fri, 02 Aug 2019 06:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। जुलाई का महीना चोर-लुटेरों के नाम रहा। बीते महीने लगातार चोरी और लूट की घटनाएं हुईं। यहां तक कि चौकी, थाने और पुलिस पिकेट के नजदीक चोरी और लूट करके अपराधियों ने पुलिस को सीधी चुनौती दी। पुलिस इनके सामने बेबस और लाचार बनी रही।
विज्ञापन

बेखौफ अपराधी अब भी ताबड़तोड़ तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मगर, पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ पा रही है। जुलाई में चोरी और लूट की घटनाओं ने तो बीते कई महीनों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। रोजाना औसतन चार से पांच चोरियां हुईं। बीते 48 घंटे में चोरों ने सदर कोतवाली, फूलबेहड़, मोहम्मदी और गोला थानों के चार मकानों को निशाना बनाया। इनसे 1.20 लाख की नगदी समेत सात लाख के जेवर चोरी कर लिए गए। घटनाएं रोकने के लिए पुलिस ने मोबाइल लोकेशन लगाने के अलावा रात गश्त बढ़ाने के दावे किए गए, लेकिन सभी दावे फेल हुए।
विज्ञापन

चोरी की रिपोर्ट दर्ज न करने का तरीका निकाला
पुलिस ने चोरी और लूट की घटनाएं आंकड़ों में कम करने के लिए पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज न करने का तरीका निकाला। जांच के नाम पर पीड़ितों के प्रार्थना पत्र लटकाकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हैरानी की बात यह कि पुलिस ने चोरी और लूट की नई घटना होने के साथ पुरानी घटनाओं को भूलने का आदत डाल ली है। हफ्ते भर पहले चोरों ने मैलानी थाना के पास पांच दुकानों के ताले तोड़ेे। दो दुकानों से नकदी और लैपटॉप चोरी कर ले गए। दो दिन पहले मूड़ासवारान पिकेट से चंद कदम की दूरी पर नकब लगाकर तीन लाख का माल साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख घटनाओं पर एक नजर, जिनका नहीं हुआ खुलासा
12 जुलाई को : थाना फरधान के गांव धऔरहरा खुर्द के मकान में चोरी।
14 जुलाई की रात थाना धौरहरा के गांव कलुआपुर स्थित एलीट एकेडमी से चोर एमडी रिम्पी सेठी के बेडरूम से सात लाख रुपये, जेवर, एक रिवॉल्वर और 19 कारतूस चोरी कर ले गए।
17 जुलाई की शाम पल्सर बाइक सवार दो बदमाश सीओ सिटी दफ्तर के निकट संकटा देवी निवासी अनुभव रस्तोगी से 45 हजार रुपये की नकदी और दो किलो चांदी से भरा थैला छीनकर भाग निकले।

18 जुलाई को थाना फरधान क्षेत्र में सराफ व्यापारी से 2.50 लाख की लूट।
19 जुलाई को थाना फरधान क्षेत्र के गांव आधारपुर के पास से लखीमपुर शहर निवासी सराफ राजू रस्तोगी का जेवर से भरा थैला लेकर पल्सर बाइक सवार दो बदमाश फरार।
21 जुलाई को थाना फरधान के गांव टीकरपुरा के चार घरों से नकदी-जेवर चोरी।
24 जुलाई को पुलिस चौकी खमरिया के गांव पकरिया में तीन घरों में चोरी।
25 जुलाई को खमरिया चौकी क्षेत्र के बीरसिंहपुर बाजार में पांच दुकानों से चोरी।
28 जुलाई को ईसानगर थाना के गांव मचेहिया में एक घर से लाखों का माल साफ किया।
30 जुलाई: महेवागंज, थाना फूलबेहड़ और अमीरनगर चौकी क्षेत्र के तीन घरों में चोरी।
आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए रणनीति बनाकर पुलिस काम कर रही है। वारदातों के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी हैं। जिन वारदातों का वर्कआउट नहीं हुआ है, जल्द ही उनका खुलासा किया जाएगा। -शैलेंद्र लाल, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed